संपर्क
सहायता चाहिए? हम मौजूद हैं। Need help? We are here.
प्लान, भुगतान, ड्राफ्ट या किसी तकनीकी दिक़्क़त — किसी भी सवाल के लिए नीचे दिए माध्यमों से संपर्क कीजिए। Questions about plans, payment, drafting or anything technical — reach us here.
सहायता
आम सवाल Frequently asked questions
e MunshiJi का उपयोग कैसे शुरू करें?
WhatsApp पर 87668 17939 नंबर पर “Hi” भेजिए। मेन्यू आ जाएगा। किसी ऐप को डाउनलोड करने या खाता बनाने की ज़रूरत नहीं है।
क्या हिंदी में काम होगा?
हाँ। मेन्यू और उत्तर दोनों हिंदी में उपलब्ध हैं। भाषा बदलने के लिए मेन्यू में 7 (भाषा चुनें / Choose language) भेजिए।
क्या तैयार ड्राफ्ट सीधे अदालत में दाखिल किया जा सकता है?
ड्राफ्ट को शुरुआती मसौदा मानिए। तथ्य, धाराएँ, तारीख़ें और उद्धरण दाखिल करने से पहले स्वयं जाँच लीजिए। अंतिम ज़िम्मेदारी अधिवक्ता की ही रहती है।
मेरे केस की जानकारी कहाँ रहती है?
आपकी जानकारी एन्क्रिप्टेड रूप में सुरक्षित रखी जाती है और केवल आपकी सेवा चलाने के लिए उपयोग होती है। इसे किसी अन्य उपयोगकर्ता या तीसरे पक्ष के साथ साझा नहीं किया जाता।
प्लान कैसे लें या बदलें?
मेन्यू में 8 (मेरी सदस्यता / My subscription) भेजिए। वहाँ मौजूदा प्लान, बची हुई सीमा और नए प्लान का विकल्प दिखेगा। कोई दिक़्क़त हो तो 70224 57957 पर WhatsApp कीजिए।
रोज़ाना सीमा ख़त्म हो जाए तो?
सीमा हर दिन नई हो जाती है। अगर रोज़ ज़्यादा काम रहता है तो प्रो या एक्सपर्ट प्लान लीजिए — प्लान देखिए।
क्या मुवक्किल भी इसका उपयोग कर सकते हैं?
e MunshiJi अधिवक्ताओं के दैनिक कामकाज के लिए बनाया गया है। यह आम जनता को कानूनी सलाह देने के लिए नहीं है।
ज़रूरी सूचना Important notice
e MunshiJi एक तकनीकी सहायक उपकरण है, कानूनी सलाह देने वाली सेवा नहीं। AI द्वारा तैयार ड्राफ्ट, तर्क और केस लॉ परिणाम उपयोग से पहले संबंधित अधिवक्ता द्वारा जाँचे जाने चाहिए। किसी भी दस्तावेज़ की शुद्धता और उपयुक्तता की ज़िम्मेदारी उपयोगकर्ता अधिवक्ता की है।
सवाल का जवाब चैट में ही मिल जाएगा Most answers are one message away
मेन्यू में 9 (सहायता / Help) भेजिए, या हमें WhatsApp कीजिए।